व्यापार मंडल चुनाव का प्रचार चरम पर
आगामी 17 अक्टूबर को होने वाले व्यापार मंडल चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार चरम पर पहुं
नवादा। आगामी 17 अक्टूबर को होने वाले व्यापार मंडल चुनाव को लेकर प्रचार-प्रसार चरम पर पहुंच गया है। सिरदला में इस पद के लिए दो उम्मीदवार मैदान में हैं। पूर्व अध्यक्ष जयराम यादव को नए चेहरे सरयू प्रसाद यादव चुनौती दे रहे हैं। सभी 15 पैक्स अध्यक्ष व प्रखंड के अन्य वोटरों पर दोनों उम्मीदवारों की निगाहें टिकी हुई है। जानकारों की माने तो इस चुनाव में वृद्ध और पैक्स मतदाता निर्णायक होंगे। सिरदला व मेसकौर प्रखंड को मिलाकर करीब 417 वोटर हैं। जिसमें 15 पैक्स अध्यक्ष हैं। जिसमें करीब 110 मतदाता मृत बताए जा रहे हैं। ऐसे में कुल 307 मतदाता ही मतदान कर दोनों उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करेंगे। इनमें करीब 40 ऐसे मतदाता है जो चलने-फिरने से असमर्थ बताए जा रहे हैं। चुनाव को लेकर प्रशासन भी तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटा है। वृद्ध मतदाता के लिए सिरदला प्रशासन की ओर विशेष व्यवस्था की जा रही है। मतदान केंद्र पर रैंप बनाया जा रहा है। इधर निर्वाची पदाधिकारी कुमुद रंजन ने बताया कि चुनाव निष्पक्ष तरीके से कराने के लिए पूरी तैयारियां की जा रही है। चुनाव के दिन प्रखंड परिसर में धारा 144 लागू की जाएगी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम होंगे।