Move to Jagran APP

बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ महिलाओं ने ली शपथ

जदयू महिला प्रकोष्ठ द्वाररा गुरुवार को नगर के मिर्जापुर मोहल्ला में बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ महिलाओं को शपथ दिलाई गई।

By JagranEdited By: Published: Fri, 13 Oct 2017 03:06 AM (IST)Updated: Fri, 13 Oct 2017 03:06 AM (IST)
बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ महिलाओं ने ली शपथ
बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ महिलाओं ने ली शपथ

नवादा। जदयू महिला प्रकोष्ठ द्वाररा गुरुवार को नगर के मिर्जापुर मोहल्ला में बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ महिलाओं को शपथ दिलाई गई। नेतृत्व जदयू महिला प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष मालती देवी ने की। इस दौरान पार्टी के जिलाध्यक्ष सह पूर्व विद्यायक प्रदीप कुमार भी मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा बाल विवाह व दहेज प्रथा के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान को सफल बनाने के लिए न दहेज लेना है और न देना है। साथ ही समाज में हो रहे बाल विवाह का विरोध करना है। इस कार्यक्रम को गांव-गांव तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से अपील की। महिलाओं ने दहेज प्रथा को जड़ से उखाड़ फेंकने का निर्णय लिया। मौके पर विनय यादव, प्रो.प्रमिला देवी, विन्दु देवी, मधु देवी, चमेली देवी, सुचिता देवी, प्रतिमा देवी, रीना देवी, किरण देवी, शीला देवी, सिया देवी, धनेश्वरी देवी, संध्या देवी, बुधिया देवी समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.