सुधीर बने बीके साहु के प्राचार्य
सौर इंटर विद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार राय को बीके साहु का नया प्राचार्य बनाया गया है।
नवादा। सौर इंटर विद्यालय के प्राचार्य सुधीर कुमार राय को बीके साहु का नया प्राचार्य बनाया गया है। श्रीराय ने शनिवार को बीके साहु में पदभार ग्रहण किया। मौके पर राज्य माध्यमिक शिक्षक संघ के सचिव नर्मदेश्वर शर्मा पन्ना, जिलाध्यक्ष परशुराम ¨सह, शिक्षक रौशन कुमार, पूर्व प्रभारी रामनंदन प्रसाद, प्रधान लिपिक सुधीर कुमार आदि लोग मौजूद थे। पदभार ग्रहण करते ही सभी ने श्री राय को फुल माला देकर स्वागत किया। बता दें कि प्रखंड से लेकर राज्य स्तर की विभिन्न प्रतियोगिताओं में जिले का नाम रोशन करने वाले वारिसलीगंज बीके साहु में पिछले डेढ़ वर्ष से प्राचार्य का पद रिक्त था। इस दौरान विद्यालय में शैक्षणिक और अनुशासनिक ह्रास का दौर चल रहा था। पूर्व प्राचार्य डॉ. गोविन्द जी तिवारी के सेवानिवृति बाद वरीय शिक्षक रामनंदन प्रसाद को प्रभारी प्राचार्य बनाया गया था। श्री राय के प्राचार्य पद पर योगदान से विद्यालय के शिक्षकों, शिक्षकेत्तर कर्मियों और छात्र-छात्राओं में काफी खुशी देखी गई।