प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान
जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को संघ कार्यालय में हुई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 27 Mar 2017 03:07 AM (IST)Updated: Mon, 27 Mar 2017 03:07 AM (IST)
नवादा। जिला प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक रविवार को संघ कार्यालय में हुई। अध्यक्षता ¨बदेश्वरी प्रसाद ¨सह ने की। अध्यक्ष ने बताया कि सात सूत्री मांगों को लेकर 29 मार्च को विधानसभा के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा। जिसमें काफी संख्या में जिले के शिक्षक भाग लेंगे। संघ के महिला कमेटी की राज्य संयोजक रेणु कुमारी ने कहा कि प्रदर्शन में काफी संख्या में महिला शिक्षकों की भी भागीदारी होगी। उन्होंने जिले के तमाम शिक्षकों से विधानसभा के समक्ष होने वाले प्रदर्शन को सफल बनाने की अपील की। मौके पर प्रधान सचिव ब्रजकिशोर प्रसाद ¨सह, कुमारी रंजना, नीलम देवी, बबीता कुमारी, मंजू सिन्हा आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें