होमगार्ड जवानों का धरना जारी
समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताली होमगार्ड जवानों का धरना लगातार 13वें दिन सोमवार को भी जारी रहा।
By JagranEdited By: Published: Tue, 28 Mar 2017 03:05 AM (IST)Updated: Tue, 28 Mar 2017 03:05 AM (IST)
नवदा। समान काम के लिए समान वेतन की मांग को लेकर हड़ताली होमगार्ड जवानों का धरना लगातार 13वें दिन सोमवार को भी जारी रहा। बिहार रक्षा वाहिनी स्वयंसेवक संघ के जिलाध्यक्ष पारसनाथ ¨सह ने कहा कि सरकार ने 26 मार्च को केंद्रीय समिति को वार्ता के लिए बुलाया था। लेकिन सूबे के गृह सचिव के अड़ियल रवैए के कारण वार्ता सफल नहीं हो सकी। उन्होंने बताया कि 28 मार्च को पटना में जेल भरो आंदोलन किया जा रहा है। जिसमें जिले से करीब 700 होमगार्ड भाग लेंगे। मौके पर प्रभात चक्रवर्ती, हरिनंदन प्रसाद, उपेंद्र प्रसाद, मिथिलेश प्रसाद, संजय कुमार ¨सह, कुलदीप प्रसाद, सुरेश प्रसाद, महेंद्र प्रसाद, लखन ¨सह, जानकी प्रसाद, गो¨वद प्रसाद आदि उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें