अराजपत्रित कर्मियों की हड़ताल 29 से
बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट समेत कई कर्मचारी संगठनों से जुड़े कर्मी सातवें वेतनमान को वास्तविक रूप से लागू करने समेत विभिन्न् मांगों को ले दो दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 03:04 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 03:04 AM (IST)
नवादा। बिहार राज्य अराजपत्रित कर्मचारी महासंघ गोप गुट समेत कई कर्मचारी संगठनों से जुड़े कर्मी सातवें वेतनमान को वास्तविक रूप से लागू करने समेत विभिन्न् मांगों को ले दो दिवसीय हड़ताल पर जाएंगे। गोप गुट के जिला सचिव हाजी मो.सज्जाद व विवेकानंद शर्मा के अनुसार हड़ताल पर जाने से पूर्व 28 जून की शाम जिला मुख्यालय में मशाल जुलूस का आयोजन किया जाएगा। इसके बाद सभी कर्मी 29 व 30 जून को सामूहिक हड़तालपर चले जाएंगे। सूचना समाहर्ता समेत तमाम अधिकारियों को दी गई है। नेता द्वय ने कर्मचारियों से अपनी चट्टानी एकता का परिचय देते हुए आंदोलन को सफल बनाने की अपील की है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें