Move to Jagran APP

जंगलराज की तरफ बढ़ रहा बिहार : भाजपा

राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 May 2017 03:08 AM (IST)Updated: Thu, 18 May 2017 03:08 AM (IST)
जंगलराज की तरफ बढ़ रहा बिहार : भाजपा
जंगलराज की तरफ बढ़ रहा बिहार : भाजपा

नवादा। राज्यव्यापी कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने बुधवार को समाहरणालय के समक्ष धरना दिया। अध्यक्षता पार्टी के जिलाध्यक्ष शशिभूषण कुमार बबलू ने की। कार्यकर्ताओं ने पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर हुए हमले की कड़ी शब्दों में ¨नदा की। जिला प्रभारी अनिल स्वामी ने कहा प्रदेश कार्यालय पर राजद कार्यकर्ताओं ने हमला कर यह साबित किया है कि बिहार जंगलराज की तरफ बढ़ गया है। सुशासन के नाम पर आम लोगों को बरगलाया जा रहा है। इससे पहले उन्होंने केंद्र सरकार की उपलब्धियों व राज्य सरकार की नाकामियों को उजागर किया। उन्होंने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास की गंगा बह रही है। जन-धन योजना, उज्ज्वला योजना से गरीबों खासकर महादलित परिवारों को विशेष लाभ मिला है। वहीं सूबे की सरकार केंद्र के पैसों पर सात निश्चय योजना चला रही है। पार्टी जिलाध्यक्ष बबलू ने कहा कि सूबे में किसानों की हालत दयनीय हो गई है। गरीब किसानों से धान खरीद के बाद राशि भुगतान में अनियमितता बरती जा रही है। नए किसानों को लोन नहीं दिया जा रहा है। स्वास्थ्य महकमा की व्यवस्था लचर है। आम लोग परेशान हैं। अपराधियों का मनोबल बढ़ गया है। जिले में आए दिन लूट, छिनतई, हत्या, दुष्कर्म की वारदातों को अंजाम दिया जा रहा है। उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय पर हुए हमले की ¨नदा करते हुए कहा कि जंगलराज को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भाजपा ईंट का जवाब पत्थर से देना जानती है। मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष केदार ¨सह, प्रो. विजय कुमार सिन्हा, राजेंद्र ¨सह, अर्जुन राम, रंजीत यादव, बिट्टू शर्मा, जितेंद्र बबलू, अर¨वद गुप्ता, विकास कुमार, मोहन गुप्ता, रंजय कुमार, जितेंद्र ¨सह, रामपदारथ ¨सह, रामवृक्ष शर्मा, भत्तु मांझी, सर्वजीत शांडिल्य, प्रभात कुमार, विनय सिन्हा, शिवकुमार गुप्ता, सूर्यनारायण गुप्ता, राधेश्याम चौधरी, विशु ¨सह, विनय कुमार, टुनटुन ¨सह आदि उपस्थित थे।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.