सीओ व थानाध्यक्ष निपटाएंगे भूमि विवाद
अब अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष भूमि विवादों का निपटारा करेंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार ¨सह ने अपने पत्रांक के माध्यम से सभी जिलापदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को यह व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।
नवादा। अब अंचल अधिकारी और थानाध्यक्ष भूमि विवादों का निपटारा करेंगे। राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग के प्रधान सचिव विवेक कुमार ¨सह ने अपने पत्रांक के माध्यम से सभी जिलापदाधिकारी तथा पुलिस अधीक्षक को यह व्यवस्था सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। जारी आदेश में उन्होंने कहा है कि सभी अंचल अधिकारी व थानाध्यक्ष संयुक्त रूप से प्रत्येक शनिवार को बैठक कर भूमि विवादों का नियमित एवं प्रभावी अनुश्रवण करेंगे। इस दौरान पुलिस बल की भी व्यापक व्यवस्था रहेगी।
इन मामलों का होगा निपटारा
-भूमि की मापी से उत्पन्न विवाद, रैयतों को बीच सीमांकन से संबंधित विवाद, लोकभूमि का अतिक्रमण, सरकारी भूमि के आंवटियों को बेदखल किये जाने से संबंधित मामले, भूदान भूमि के आंवटियों को बेदखल किए जाने से संबधित मामले, भू-हदबंदी अधिनियम के अन्तर्गत अधिशेष घोषित जमीन के आंवटियों को बेदखल किए जाने से संबधित मामले आदि शामिल हैं।
विधि व्यवस्था की समस्या को देखते हुए लिया गया निर्णय
-आदेश में कहा गया है कि कभी-कभी इन भूमि विवादों से संबधित मामलों का स्वरूप उग्र हो जाने की स्थिति में विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न हो जाती है, जिसका प्रशासन पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। जिसके कारण यह निर्णय लिया गया है। अंचलाधिकारी और संबधित थानाध्यक्ष अपने-अपने क्षेत्र में प्रत्येक शनिवार को पांच-पांच वैसे भू-विवादों से संबधित प्रतिवेदन करेंगे, जिसमें विवाद सर्वाधिक हो। साथ ही वैसे भू-विवादों को समाप्त करने की दिशा में आवश्यक कार्रवाई करेंगें। इस दौरान जरूरत पड़ने पर उन्हें जिला से पुलिस बल भी उपलब्ध कराया जाएगा। पांच सबसे संवेदनशील मामलों का प्रतिवेदन विभाग को ऑन-लाईन उपलब्ध कराने का निर्देश भी दिया गया है।