रूद्र चंडी महायज्ञ के लिए निकली गई शोभा यात्रा
मां चामुंडा मंदिर रूपौ में रविवार से नौ दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ व पंच मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हुआ।
नवादा। मां चामुंडा मंदिर रूपौ में रविवार से नौ दिवसीय रूद्र चंडी महायज्ञ व पंच मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम शुरू हुआ। पहले दिन कलश यात्रा निकाला गया। यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरु होकर बुधौली तालाब पहुंचकर जल भरने के बाद यज्ञ स्थल पर जमा हुए। कलश यात्रियों की सुविधा के लिए जगह-जगह समाज सेवियों द्वारा व्यापक व्यवस्था की गई थी। आचार्य प्रदीप पांडे के वैदिक मंत्रोच्चारण सेवातावरण गुंजायमान हो रहा था। मुख्य यजमान पूर्व मुखिया श्रीमती मंजू देवी एवं समाजसेवी संजय कुमार थे। 27 मार्च को भंडारा का आयोजन किया गया है। यज्ञ स्थल पर दर्शकों के मनोरंजन के लिए खेल तमाशे की भी व्यवस्था की गई है। रात्रि में वृंदावन से आए कलाकार रासलीला की प्रस्तुति देंगे।