बारिश होने से किसान हुए गदगद
मौसम ने अंगडाई ली और बुधवार को मुसलाधार बारिश हुई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 22 Jun 2017 03:06 AM (IST)Updated: Thu, 22 Jun 2017 03:06 AM (IST)
नवादा। मौसम ने अंगडाई ली और बुधवार को मुसलाधार बारिश हुई। नारदीगंज प्रखंड के विभिन्न गांवों में तकरीबन 3 बजे से बारिश शुरू हुई। घटों झमाझम वर्षा होती रही। बारिश होने से जहां गर्मी से बेहाल लोगों को राहत मिली है, वहीं किसान के चेहरे पर खुशी देखी जा रही है। इस मौसम की पहली वर्षा से किसान गदगद हो गए। किसानों का कहना है कि खेतों में लगा फसल के लिए के लिए काफी फायदेमंद यह पानी होगा। साथ ही कृषि कार्य भी शुरू हो जाएगा। हमलोग बारिश के लिए टकटकी लगाए हुए थे। आज इंन्द्र भगवान ने लोगों को राहत दिया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें