संघ के पदाधिकारियों ने किया घटना की जांच
बिहार चिकित्सा एवं जन-स्वास्थ्य कर्मचारी संघ नवादा के पदाधिकारियों ने सदर अस्पताल के प्रसूति वार्ड में दो दिन पूर्व बाथरूम में एक महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने की घटना की जांच की गई।
नवादा। बिहार चिकित्सा एवं जन-स्वास्थ्य कर्मचारी संघ नवादा के पदाधिकारियों ने सदर अस्पताल के प्रसूति वार्ड में दो दिन पूर्व बाथरूम में एक महिला द्वारा बच्चे को जन्म देने की घटना की जांच की गई। संघ के जिलाध्यक्ष रामस्वरूप प्रसाद ने बताया कि आठ सदस्यीय टीम ने घटना की जांच की। जांच के क्रम में पाया गया कि अकबरपुर प्रखंड के चंदौली गांव की प्रसूता शर्मिला देवी रात्रि में चार बजे इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंची। जिसे ड्यूटी पर रहे डॉ.नीलम कुमारी ने आउटडोर पुर्जा पर उसका इलाज किया गया। इसके बाद मरीज की स्थिति बिगड़ने पर डॉ.प्रेमशीला के द्वारा रेफर कर दिया गया। रेफर होने के बाद मरीज अस्पताल से चली गई। लेकिन प्रसूता ने बच्चे को किस समय बाथरूम में जन्म दिया इसके बारे में किसी को कुछ पता नहीं है। सुबह स्वीपर द्वारा साफ-सफाई करने के क्रम में पता चला कि बाथरूम में एक मृत बच्चा है। इसके बाद ड्यूटी पर रहे कर्मियों ने उपधीक्षक को सूचना दी। सूचना मिलते ही उपाधीक्षक ने बच्चे को निकालने का निर्देश दिया। बच्चा को निकालने के बाद प्रसूता शर्मिला देवी एवं उनके परिजन बोले की बच्चा मेरा है और उन्हें सौंप दिया गया। उन्होंने कहा कि जांच के बाद घटना सत्य पाया गया। संघ द्वारा सिविल सर्जन डॉ. श्रीनाथ प्रसाद को आवेदन देकर त्रिसदस्यीय समिति से घटना की जांच करवाने की मांग की गई। साथ ही प्रसूति वार्ड में 24 घंटे सुरक्षा की व्यवस्था करने व बिना काम के आशा कार्यकर्ता के प्रवेश पर रोक लगाने की मांग की। मौके पर संघ के जिला संयोजिका सीमा कुमारी, संयुक्त मंत्री किशोरी प्रसाद ¨सह समेत कई सदस्य उपस्थित थे।