समस्या से डरो नहीं सामना करो : प्रभंजनानंद
नवादा। नगर पंचायत के ¨सचाई विभाग में श्रीराम कथा के दूसरे दिन स्वामी प्रभंजनानंद जी महाराज ने
नवादा। नगर पंचायत के ¨सचाई विभाग में श्रीराम कथा के दूसरे दिन स्वामी प्रभंजनानंद जी महाराज ने कहा कि मनुष्य को विकट से विकट परिस्थिति में भी समस्या से घबरा कर भागना नहीं चाहिए। जो मनुष्य समस्या से जितना दूर भागेगा, उतना ही समस्या उसका पीछा करेगा। मनुष्य के जीवन में एक से बढ़कर एक समस्या आएगा अपितु मनुष्य को निर्भयता से उसका मुकाबला करना चाहिए। उन्होंने कहा कि मन के विकार को दूर करने के लिए कथा का श्रवण करना चाहिए। श्रीराम कथा के श्रवण से मनुष्य को आत्मा की शांति एवं मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि छोटी सी दुनिया से अगर प्रेम करोगे तो बन्धन में उलझकर रह जाओगे और अगर भगवान से प्रेम करोगे तो बन्धन मुक्त हो जायेंगे। मनुष्य को चाहिए हरेक जीव के प्रति दया का भाव रखना, क्योंकि हरेक जीव में आत्मा निवास करता है और जहां आत्मा निवास करता है वहीं परमात्मा का वास होता है।