बाढ़ पीड़ितों के सहायतार्थ भाजपाईयों का भिक्षाटन
नरहट प्रखंड भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उत्तर बिहार में आई भीषण बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए भिक्षाटन कर सहायता राशि संग्रह किया।
नवादा। नरहट प्रखंड भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने शनिवार को उत्तर बिहार में आई भीषण बाढ़ के पीड़ितों की मदद के लिए भिक्षाटन कर सहायता राशि संग्रह किया। इस दौरान पार्टी के दर्जनों कार्यकर्ताओं ने शेखपुरा, नरहट, चांदनी चौक बाजार में भिक्षाटन कर राशि को संग्रह किया गया। भाजपा प्रखंड अध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि संग्रह राशि को पार्टी कार्यालय पटना भेजा जाएगा। पटना कार्यालय के माध्यम से बाढ़ पीड़ित विभिन्न जिलों में सहायता पहुंचाने का काम चल रहा है। पार्टी के पटना कार्यालय के द्वारा लगातार बाढ़ पीड़ितों को सुखा सामग्री जैसे चुड़ा, गुड़, भुंजा, सतु, नमक, माचिस, दवाई और मोमबती इत्यादि भेजने का काम लगातार जारी है। बाढ़ के चलते कई जिलों के ग्रामीणों का जन जीवन अस्त व्यस्त है। इस मौके पर पूर्व प्रखंड अध्यक्ष संजय कुमार उर्फ मांगो ¨सह, रामपदारथ ¨सह, पंकज कुमार मुन्ना, उमाकांत ¨सह, विवेकानंद, अश्विनी कुमार, राजो ¨सह, परमानन्द भास्कर समेत दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे।