रामचरित मानस यज्ञ में जुट रहे श्रद्धालुओं
सदर प्रखंड के बुधौल गांव में आयोजित चालीस दिवसीय रामचरित मानस यज्ञ में रविवार को दसवें
नवादा। सदर प्रखंड के बुधौल गांव में आयोजित चालीस दिवसीय रामचरित मानस यज्ञ में रविवार को दसवें दिन श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। श्रद्धालुओं ने यज्ञ मंडप के समीप फल-फूल व नैवेद्य चढ़ाकर पूजा-अर्चना कर अपने पूरे परिवार की मंगल कामना की। यज्ञ में पहुंचे मुख्य आचार्य राजाराम द्विवेदी ने बताया कि 24 घंटे रामचरित मानस का पाठ किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिस स्थान पर रामचरित मानस पाठ का आयोजन होता है उस स्थान से भूत-पिशाच का वास समाप्त हो जाता है। साथ ही शांति का वास हो जाता है। उन्होंने कहा कि हर मनुष्य को अपने जीवन में सुख-शांति व समृद्धि के लिए रामचरित मानस का पाठ अवश्य करना चाहिए। मौके पर व्यवस्थापक वशिष्ठ मिश्रा, वीणा मिश्रा, जर्नादन मिश्रा, बाल्मिकी मिश्रा, राजू मिश्रा समेत अन्य सदस्य सक्रिय दिखे।