राजन बने अध्यक्ष
रविवार को प्रखंड के हरदिया सेक्टर डी स्थित दुर्गा मंडप के समीप हरदिया पंचायत के वार्ड सदस्यों की बैठक हुई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Aug 2017 03:05 AM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2017 03:05 AM (IST)
नवादा। रविवार को प्रखंड के हरदिया सेक्टर डी स्थित दुर्गा मंडप के समीप हरदिया पंचायत के वार्ड सदस्यों की बैठक हुई। जिसमें संघ के अध्यक्ष व सचिव पद का चुनाव कराया गया। इस चुनाव में सभी वार्ड सदस्यों ने सर्वसम्मति से राजन कुमार को अध्यक्ष व रामस्वरुप राजवंशी को सचिव चुना। इस मौके पर हरदिया पंचायत के सरपंच दिलीप कुमार, पंचायत सचिव विनोद कुमार, वार्ड सदस्य करुणा देवी, विदोत्मा कुमारी, संजय यादव, मो. मकसुद, मालो देवी, सिया देवी, सोनमतिया देवी सहित सभी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें