गुणवत्तापूर्ण शिक्षा पहली प्राथमिकता : बीईओ
नवादा। प्रखंड के बीआरसी में बुधवार को नवनियुक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविन्द कुमार भारती
नवादा। प्रखंड के बीआरसी में बुधवार को नवनियुक्त प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी अरविन्द कुमार भारती का प्रखंड के प्रधान शिक्षकों की ओर से अभिनंदन किया गया। आयोजित समारोह की अध्यक्षता जिला प्राथमिक शिक्षक संघ के वरीय उपाध्यक्ष अयोध्या पासवान ने की। इस मौके पर बीईओ को शाल भेंट किया गया। शिक्षकों ने फूल-माला पहना कर उनका स्वागत किया। संचालन बीआरपी हरिश्चन्द्र प्रसाद ने किया। इस मौके पर बीईओ अरविन्द कुमार भारती ने प्रधान शिक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोगों ने आज जो सम्मान हमें दिया है वह तभी बरकरार रहेगा जब आप सब समय से विद्यालय का संचालन करायेंगे। और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के अभियान को आगे बढ़ाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि आपका और हमारा सम्मान शिक्षा के विकास से ही बढ़ेगा। यह तब होगा, जब आप प्रधान शिक्षक विद्यालय की विधि व्यवस्था को सुचारू से चलायेंगे। इसके अलावा स्वच्छ विद्यालय पुरस्कार पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए कहा कि प्रत्येक संकुल से चार विद्यालयों का ऑनलाइन आवेदन कराने का निर्देश दिया। कार्यक्रम को बीआरपी राजकपूर वर्मा, संयुक्ता, लेखापाल रविन्द्र कुमार, मध्यहान भोजन समन्वयक सुभाष कुमार, समन्वयक संजय कुमार, प्रधानाध्यापक मो. आबिद हुसैन, अविनाश कुमार निराला, मिथिलेश कुमार, नवलकिशोर प्रसाद ने आदि ने संबोधित किया।