सर्वश्रेष्ठ विद्यालय चयनित होने पर कार्यक्रम आयोजित
आदर्श मध्य विद्यालय गो¨वदपुर में शुक्रवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक अलख देव प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ।
नवादा। आदर्श मध्य विद्यालय गो¨वदपुर में शुक्रवार को स्कूल के प्रधानाध्यापक अलख देव प्रसाद की अध्यक्षता में कार्यक्रम आयोजित हुआ। बिहार दिवस पर विद्यालय को जिले में सर्वश्रेष्ठ द•रा मिलने पर समारोह आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में शामिल हुए सीओ अजय राज ने कहा कि सर्वश्रेष्ठ विद्यालय चयनित किया जाना प्रखंडवासियों के लिए गौरव की बात है। उन्होंने प्रधानाध्यपक अलखदेव प्रसाद व शिक्षा समिति अध्यक्ष सस्वती देवी के उत्कृष्ठ कार्यों की सराहना की। कार्यक्रम के दौरान स्कूली बच्चों को पुरस्कृत किया गया। मौके पर थानाध्यक्ष संजीव मौआर, समाज सेवी श्रवण वर्णवाल, फुलडीह के पूर्व प्रधानाध्यापक व राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित अनूप यादव समेत विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं व छात्र-छात्राएं मौजूद थे।