Move to Jagran APP

नशे में धुत पुलिस जवान गिरफ्तार

नशे में धुत बिहार पुलिस के जवान सुनील कुमार को पकरीबरावां पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। थाना क्षेत्र के हुड़राही गांव का जवान भभुआ जिला बल में तैनात है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 16 May 2017 03:06 AM (IST)Updated: Tue, 16 May 2017 03:06 AM (IST)
नशे में धुत पुलिस जवान गिरफ्तार
नशे में धुत पुलिस जवान गिरफ्तार

नवादा। नशे में धुत बिहार पुलिस के जवान सुनील कुमार को पकरीबरावां पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दी है। थाना क्षेत्र के हुड़राही गांव का जवान भभुआ जिला बल में तैनात है। वह पूर्व प्रमुख किरण देवी का देवर बताया गया है।

prime article banner

बताया जाता है कि रविवार की रात पकरीबरावां थाना की पुलिस गश्ती पर थी। उसी दौरान नवादा-जमुई पथ पर डुमरावां गांव के समीप लक्ष्मण फ्यूल वाटिका के समीप सुनील नशे में धुत पाया गया। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि गश्त पर रहे एएसआई अर्जुन राम ने उसे टोका तो वह उनसे उलझ गया। दोनों में कहा सुनी होते-होते मामला गाली-गलौज व हाथा-पाई तक पहुंच गया। तब गश्ती पर अधिकारी के साथ रहे सैप जवानों ने मशक्कत कर उसपर काबू पाया और पकड़ कर नवादा सदर अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच में उसके शराब पीने की पुष्टि हुई। इसके बाद पकरीबरावां थाना में उक्त जावान के विरूद्ध मारपीट,उत्पाद अधिनियम,हरिजन एक्ट आदि के तहत कांड संख्या 78-17 दर्ज करा जेल भेज दिया गया। उक्त जवान पर इसके पूर्व भी हत्या का मामला पकरीबरावां थाना में दर्ज है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.