स्कूल परिसर में किया गया पौधरोपन
प्रखंड के बगोदर स्थित द चाणक्या विद्यापीठ परिवार के द्वारा बुधवार को विद्यालय परिसर में पौधरोपन किया गया। श्रावण मास में पृथ्वी हरियाली चादर ओढ़ लेती है।
नवादा। प्रखंड के बगोदर स्थित द चाणक्या विद्यापीठ परिवार के द्वारा बुधवार को विद्यालय परिसर में पौधरोपन किया गया। श्रावण मास में पृथ्वी हरियाली चादर ओढ़ लेती है। इसी परम्परा को आगे बढ़ाते हुए विद्यालय परिवार ने कार्यक्रम चलाया। बतादें कि गत वर्ष जागरण द्वारा चलाए गए पौधरोपन कार्यक्रम में भी विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा दर्जनों पौधे लगाए गए थे, जो आज हरियाली बिखेर रही है। कार्यक्रम में आए मुख्य अतिथि सह युवा नेता जितेन्द्र कुमार जीतू ने पेड़ पौधों को मनुष्य का सच्चा मित्र बताया। उन्होंने कहा कि पेड़ पौधों के द्वारा कार्बन डाइऑक्साइड का शोषण कर वातावरण में ऑक्सीजन बिखेरती है। पेड़ पौधों के कारण ही वातावरण संतुलित रहता है। उन्होंने कहा कि मनुष्य को खाने के लिए अन्न, पहनने के लिए वस्त्र, स्वस्थ्य रहने के लिए दवाईयां, मकान बनाने के लिए वेसकीमती लकड़िया पेड़ पौधों से ही प्राप्त होते हैं। उपस्थित लोगों से आग्रह करते हुए श्रीजीतू ने प्रकृति के इस अमूल्य धरोहर को बचाने की सलाह दिया। विद्यालय के नन्हें मुन्हें बच्चों ने हरे परिधान में हरियाली गीत गाकर उपस्थित आगंतुकों को मंत्र-मुग्ध कर दिया। मौके पर विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार, निदेशक निशांत गौरव एवं प्रशांत कुमार, शिक्षिका प्रियंका कुमारी, रूपा कुमारी, आफिया प्रवीण, शिक्षक दिलीप कुमार, श्रीकांत रंजन, अमरेन्द्र मिश्रा, अर¨वद कुमार ¨सह, लक्ष्मीनारायण ¨सह सहित दर्जनों गणमान्य लोग उपस्थित थे।