Move to Jagran APP

मतगणना के दूसरे दिन कई परिणाम घोषित

संवाद सहयोगी, रजौली (नवादा) : मतगणना के दूसरे दिन रजौली अनुमण्डल मुख्यालय में जारी पांच प्रखण्

By Edited By: Published: Thu, 26 May 2016 10:51 PM (IST)Updated: Thu, 26 May 2016 10:51 PM (IST)
मतगणना के दूसरे दिन कई परिणाम घोषित

संवाद सहयोगी, रजौली (नवादा) : मतगणना के दूसरे दिन रजौली अनुमण्डल मुख्यालय में जारी पांच प्रखण्डों के वोटों की गिनती के बाद कई के परिणाम घोषित किए गए। निर्धारित समय से कडी सुरक्षा के बीच शुरु की गयी। आज सिरदला प्रखण्ड के साढ मंझगांवा पंचायत से मुखिया प्रत्याशी पार्वती देवी को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी को 147 मतो से हराया। पार्वती को 696 मत मिले। वहीं उषा देवी को 549 मत प्राप्त हुआ। वहीं पंचायत समिति से समीमा खातुन को निर्वाचन संख्या 2 से विजयी घोषित किया। जबकि निर्वाचन क्षेत्र संख्या 1 से प्रीति कुमारी पंचायत समिति पद से निर्वाचित हुई। वहीं सरपंच पद से चमेली देवी को विजयी घोषित किया गया।

loksabha election banner

इसी प्रकार रजौली प्रखण्ड के अमावां पश्चिमी पंचायत से मुखिया पद से रेखा देवी को विजय घोषित किया गया। अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 61 मतों से पराजित किया। रेखा देवी को 564 मत मिला वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे निर्मला देवी को 503 मत प्राप्त हुआ। अमावां पश्चिमी पंचायत से पंचायत समिति पद से बाल्मिकी मालाकार को विजयी घोषित किया गया। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी राजकुमार मिस्त्री को 133 मतो से पराजित किया। बाल्मिकी मालाकार को 1044 मत प्राप्त हुआ वहीं उनके निकटतम प्रतिद्वंदी रहे राजकुमार मिस्त्री को 911 मत मिला। वहीं सरपंच पद से मृत्युंजय कुमार ¨सह को विजयी घोषित किया गया। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुरेन्द्र ¨सह को 300 मतो से पराजित किया। मृत्युंजय ¨सह को 1022 मत तो सुरेन्द्र ¨सह को 722 मत प्राप्त हुआ।

वहीं गोविन्दपुर प्रखण्ड से भवनपुर पंचायत से मुखिया पद के लिए संतोष कुमार को विजयी घोषित किया गया। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कैलाश राम को 425 मतों के अंतर से पराजित किया। संतोष कुमार को 1332 मत तो वहीं कैलाश राम को 907 मत प्राप्त हुआ। पंचायत समिति पद के लिए रीता देवी को विजयी घोषित किया गया। रीता देवी अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 829 मतो से पराजित किया। रीता देवी को 1538 मत प्राप्त हुआ वहीं अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रहे उषा देवी को 709 मत प्राप्त हुआ। वहीं सरपंच पद से त्रिवेणी ¨सह को विजयी घोषित किया गया। उन्होने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 349 मतों से पराजित किया। त्रिवेणी ¨सह को 853 मत प्राप्त हुआ। वहीं निकटतम प्रतिद्वंदी रहे रामबरन प्र0 यादव को 504 मत प्राप्त हुआ।

अकबरपुर प्रखण्ड के सकरपुरा पंचायत से मुखिया पद के लिए धनिया देवी को विजयी घोषित किया गया। धनिया देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रीना देवी को 124 मतों से पराजित किया। धनीया देवी को 1039 तो रीना देवी को 915 मत प्राप्त हुआ। वहीं पंचायत समिति पद से दिलीप कुमार नोनीया को विजयी घोषित किया गया। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी संजय ¨सह को 229 मतों से पराजित किया। दिलीप कुमार नोनीया को 782 मत तो वहीं संजय ¨सह को 553 मत प्राप्त हुआ। जबकि सरपंच पद से रुबी देवी को विजयी घोषित किया गया। वह अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रहे शोभा कुमारी को 285 मत से पराजित किया। रुबी देवी को 880 मत तो शोभा कुमारी को 595 मत प्राप्त हुआ।

मेसकौर प्रखण्ड के बिसयात पंचायत से मुखिया पद के लिए रेखा कुमारी को विजयी घोषित किया गया। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी जयमाला देवी को 368 मतों से पराजित किया। रेखा कुमारी को 868 मत और जयमाला देवी को 500 मत प्राप्त हुआ। पंचायत समिति पद के लिए सिम्पी देवी को विजयी घोषित किया गया। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अनीता देवी को 75 मतों से पराजित किया। सिम्पी देवी को 600 मत वहीं अनीता देवी को 525 मत प्राप्त हुआ। सरपंच पद से शांति देवी को विजयी घोषित किया गया। वे अपने निकटतम प्रतिद्वंदी कौषल्या देवी को 130 मतो से पराजित किया। शांति देवी को 730 मत तो कौशल्या देवी को 600 मत प्राप्त हुआ।

--------------------------------------

दूसरे दिन समय से शुरु हुआ मतगणना, सुरक्षा बढ़ी

रजौली : अनुमण्डल में पंचायत चुनाव की मतणगना दूसरे दिन भी जारी रही। दूसरे दिन गुरुवार गुरुवार को अनुमण्डल के सभी पांचों प्रखण्ड के मतगणना केन्द्रों पर सुबह 8 बजे से मतगणना शुरु की गयी। मतगणना शाम 6 बजे तक की गयी। इसकी जानकारी देते हुए नियंत्रण कक्ष के प्रभारी ने बताया कि बुधवार को पहले दिन की मतगणना शुरु होने में कुछ विलंब हुआ था। दूसरे दिन गुरुवार को नियमित समय पर सभी स्थानों पर मतगणना शुरु हुई है। बुधवार को पहले दिन की मतगणना में मिली कुछ कमियों के बाद दूसरे दिन की मतगणना में सुरक्षा को बढया गया है। सभी मतगणना केन्द्रों पर मजिस्ट्रेट के साथ पुलिस बल को तैनात किया गया है। मतगणना केन्द्र पर बड़ी संख्या में महिला पुलिस बल को लगाया गया है। वहीं बीएमपी के जवान को भी लगाया गया है। दूसरे दिन की मतगणना के निगरानी के लिए खुद अनुमण्डल पदाधिकारी ने गुरुवार को रजौली में बने सभी मतगणना केन्द्रों का जायजा लिया। इस क्रम में रजौली इंटर विद्यालय में चल रहे तीन मतगणना केन्द्र रजौली, सिरदला, मेसकौर केन्द्रों का भी जायजा लिया। इसके अलावा मथुरासिनी में गोविन्दपुर, अकबरपुर मतगणना का जायजा लिया। उमस भरी गर्मी तथा कडाके की धुप को सहन करके भी लोग चुनाव परिणाम की जानकारी हासिल करने के लिए मतगणना केन्द्र के बाहर दिन भर डटे रहे। गुरुवार को मतगणना का कार्य शुरु होते ही सबसे पहले उन पंचायतों की गिनती पुरी की गयी। जिसकी गिनती बुधवार को शाम 6 बजे बंद कर दी गयी थी। मतगणना का परिणाम आते ही नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों के समर्थक अबीर-गुलाल उड़ा कर जीत का जश्न मनाते दिखे। दोनों मतगणना केन्द्रों पर मेला सा नजारा देखने को मिला।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.