सरकारी राशि में लूट की छुट नहीं : विधायक
मजदूरों की दशा बदलने के उद्देश्य से चलाई जा रही मनरेगा योजना में सरकारी राशि की लूट की छुट की इजाजत नहीं दी जाएगी।
नवादा। मजदूरों की दशा बदलने के उद्देश्य से चलाई जा रही मनरेगा योजना में सरकारी राशि की लूट की छुट की इजाजत नहीं दी जाएगी। अकबरपुर में बाइपास निर्माण और दो ऑटो स्टैंड निर्माण में बड़े पैमाने पर गड़बड़ियां हुई है, जिसकी जांच होगी। उक्त बातें विधायक अनील ¨सह ने शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी के कार्यालय कक्ष में उपस्थित अधिकारियों व कर्मचारियों से कही। वे शुक्रवार को सड़क के अधूरे निर्माण और बिजली की समस्या को लेकर कथित शरराती तत्वों द्वारा किए गए सड़क जाम और पुतला दहन-कार्यक्रम पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए उक्त बातें कही।
उन्होंने कहा कि सोमवार को सभा भवन परिसर में आयोजित पंसस की बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा भ्रष्टाचार से जुड़े कई मुद्दे सदन में उठाए गए थे। जिसमें दो ऑटो स्टैंड और बाइपास निर्माण कार्य मनरेगा योजना से बिना प्रस्ताव और स्वीकृति के कराया जाना, पीएम आवास योजना में आवास सहायकों द्वारा 20-20 हजार रुपये अवैध रूप से वसूलना शामिल था। मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल शिकायतों की जांच करने तथा भुगतान किए गए राशि की रिकवरी करने से संबंधित निर्देश बीडीओ को दिया गया था।
उन्होंने कहा कि जांच के प्रस्ताव से बौखलाए शरारती तत्वों ने सड़क और बिजली का बहना बनाकर नियोजित तरीके से बैठक कर सड़क जाम और पुतला दहन करवाया जो गैर कानूनी है। उन्होंने बताया कि उनकी लोकप्रियता से घबराए तथा अवैध कार्यों पर पर्दा डालने के उद्देश्य से ऐसा अशोभनीय कार्य किया गया। जबकि उक्त समस्याओं से उन्हें कुछ लेना-देना नहीं है। उन्होंने कहा कि उन्हें बदनाम करने की साजिश की गई। जो काफी शर्मनाक है।
इस दौरान बीडीओ मो. नौशाद आलम सिद्दीकी, थानाध्यक्ष संजीव मौआर, जिला मुखिया संघ के अध्यक्ष उदय कुमार यादव, भाजपा नेता सह पूर्व मुखिया विनोद कुमार राकेश, विधायक प्रतिनिधि रामाशीष ¨सह, उदय कुमार ¨सह, पूर्व बीस सुत्री अध्यक्ष श्यामसुंदर ¨सह, मंडल अध्यक्ष तपेश्वर ¨सह, पूर्व मुखिया उस्मान अली, मुखिया विनीत कुमार, पप्पु महतो, संतोष कुमार, लक्ष्मीकांत उर्फ विगन ¨सह, कमलेश तिवारी, मेराज खां, दिनेश ¨सह आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।