Move to Jagran APP

संत निरंकारी मंडल का समागम आयोजित

नवादा। संत निरंकारी मंडल द्वारा मंगलवार को सदर प्रखंड के ननौरा गांव में समागम आयोजित किया

By JagranEdited By: Published: Wed, 29 Mar 2017 03:06 AM (IST)Updated: Wed, 29 Mar 2017 03:06 AM (IST)
संत निरंकारी मंडल का समागम आयोजित
संत निरंकारी मंडल का समागम आयोजित

नवादा। संत निरंकारी मंडल द्वारा मंगलवार को सदर प्रखंड के ननौरा गांव में समागम आयोजित किया गया। अध्यक्षता झुमरी तिलैया से पहुंचे महात्मा प्रो. देवेन्द्र ¨सह ने की। उन्होंने कहा कि प्रभु से जुड़ कर आनंद प्राप्ति ही जीवन का उद्देश्य है। सदगुरु की ²ष्टि कोई भाग्यवान ही जीवन में अपनाता है। उन्होंने कहा कि वास्तव में जीवन जीना एक कला है। जीवन का सही अर्थ सदैव मुस्कुराते रहना है। आशावादी विचारों को धारण करना, सुख लेना एवं सुख बांटना ही सही उपयोग है। उन्होंने कहा कि निरंकारी मंडल के सदगुरु हरदेव जी महाराज ने अपने जीवन में एक-दूसरे के बीच सुख बांटने का काम किया। जिनके देहांत होने के बाद भी आज लोग उनके बताए हुए रास्ते पर चल कर सुख की प्राप्ति का अनुभव कर रहे हैं। महात्मा मोहन जी ने कहा कि निरंकारी मिशन के सदगुरु माता सविन्द्र जी के चरणों का ध्यान लगा कर मानव परम शांति को पा सकता है। ब्रह्मज्ञान पाने के लिए सिर्फ सहज अवस्था की जरूरत है। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में लोग ईश्वर से दूर हट कर ¨नदा, नफरत एवं दूसरों को दुख पहुंचाने में ही सुख समझ रहे हैं। जबकि सारी सृष्टि ईश्वर के संतान हैं। इसलिए लोगों को ईश्वर के प्रति आस्था होनी चाहिए। इस दौरान उपस्थित लोगों ने महात्मा जी के चरण स्पर्श कर आशीर्वाद लिया। मौके पर मदन शर्मा,सीता कुमारी, अनिता कुमारी, सोना कुमारी, सुनील कुमार, प्रमोद कुमार, भोला कुमार, धर्मेन्द्र प्रसाद समेत सैकड़ों की संख्या में महिला व पुरुष मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.