हार्डकोर नक्सली पप्पू यादव गिरफ्तार
शुक्रवार की देर रात गुप्त सुचना के आधार पर सिरदला थानाध्यक्ष राजकुमार ने एसटीएफ जवानों के सहयोग से गया जिला के फतेहपुर थाना क्षेत्र से हार्डकोर नक्सली पप्पू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
नवादा। शुक्रवार की देर रात गुप्त सुचना के आधार पर सिरदला थानाध्यक्ष राजकुमार ने एसटीएफ जवानों के सहयोग से गया जिला के फतेहपुर थाना क्षेत्र से हार्डकोर नक्सली पप्पू यादव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि वह तिलैया-कोडरमा रेल खंड निर्माण में लगे संवेदक के खरौंध स्थित बेस कैंप पर हमले से संबंधित सिरदला थाना कांड संख्या 264/16 का नामजद अभियुक्त था। बता दें कि नवम्बर 16 में में बेस कैंप पर हमला कर मजदूरों व मुंशी की बेरहमी पूर्वक पिटाई कर पोपलेन समेत पांच वाहनों को आग के हवाले कर दिया था। घटना के बाद से पुलिस उक्त आरोपी की तलाश कर रही थी। इस घटना में 63 नक्सलियों को आरोपी बनाया गया था। जिसमे करीब 11 नक्सलियों की गिफ्तारी हुई है। उक्त जानकारी थानाध्यक्ष राजकुमार ने दिया।