पुराने इतिहास से रूबरू कराता है संग्रहालय
वरीय नागरिक संघ के अध्यक्ष डॉ.श्रीनंदन शर्मा ने कहा कि संग्रहालय पुराने गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराता है।
नवादा। वरीय नागरिक संघ के अध्यक्ष डॉ.श्रीनंदन शर्मा ने कहा कि संग्रहालय पुराने गौरवशाली इतिहास से रूबरू कराता है। मानव जाति का जन्म लगभग पांच लाख वर्ष पूर्व माना गया है। इसी क्रम में करीब दस हजार वर्ष पूर्व मानवों ने छोटी छोटी बस्तियों का निर्माण कर कबीला समूह का गठन किया। इसी क्रम में हथियारों से लेकर पुस्तकों की रचना की गई तो देवी-देवताओं की मूर्तियों का निर्माण कर पूजा अर्चना आरंभ की गई। सूचना क्रांति के दौर में हम इसे भूलते जा रहे हैं। जबकि पुरातात्विक सर्वेक्षण विभाग इस ओर लोगों को जागरूक करने का कार्य कर रही है। उपरोक्त बातें उन्होंने गुरूवार को कार्यालय कक्ष में संग्रहालय दिवस पर आयाजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए कही।
मौके पर उपस्थित लोगों ने राज्य के दूसरे सबसे समृद्ध नवादा के नारद: संग्रहालय के रख रखाव पर ¨चता व्यक्त करते हुए समाहर्ता से इसकी उपयोगिता बरकरार रखने की मांग की। वरीय नागरिकों ने अपने-अपने घरों में रखे पुराने सिक्के व अन्य सामग्रियों को नारद: संग्रहालय को उपलब्ध कराने का संकल्प लिया। गोष्ठी को डॉ.ओंकार निराला, सरयुग प्रसाद ¨सह, सुरेश ¨सह, ब्रजकिशोर शर्मा, गोपालशरण, सुरेन्द्र प्रसाद साव, उमेश प्रसाद, जगदीश प्रसाद, गौरीशंकर समेत कई लोगों ने संबोधित किया।