मुखिया संघ ने बीडीओ के खिलाफ खोला मोर्चा
प्रखंड के बरौली गांव में रविवार को मुखिया संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष निर्मला कुमारी ने की।
नवादा। प्रखंड के बरौली गांव में रविवार को मुखिया संघ की बैठक हुई। अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष निर्मला कुमारी ने की। उपस्थित लोगों ने बीडीओ पर आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना की सूची बनाने में मुखिया को कोई जानकारी नहीं दी जाती है। बगैर जानकारी दिए लाभुकों का चयन कर लिया जाता है। पंचायत प्रतिनिधि होने के बावजूद कोई सूचना नहीं दी जाती है। लाभुकों का चयन कैसे हुआ, कितने अंक धारक का चयन हुआ, अगली सूची में किस लाभुक का चयन होना है, ऐसी कोई जानकारी नहीं दी जाती है। बैइक में निर्णय लिया गया कि सोमवार को मांगों से संबंधित ज्ञापन बीडीओ को सौंपा जाएगा। कार्यशैली में सुधार नहीं होने पर डीएम से शिकायत की जाएगी। मौके पर खनवां मुखिया शंकर रजक, बभनौर मुखिया रंजू देवी, अमृत राजवंशी, प्रेमन गुप्ता सहित कई मुखिया उपस्थित थे।