नक्सलियों ने फहराया काला झंडा
कौआकोल थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नक्सलियों ने काला झंडा फहराया और पोस्टर चिपकाया।
नवादा। कौआकोल थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर नक्सलियों ने काला झंडा फहराया और पोस्टर चिपकाया। इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस वहां पहुंची और झंडे व पोस्टर को कब्जे में ले लिया। प्राथमिक विद्यालय मननियांतरी में नक्सलियों ने काला झंडा फहराया। साथ ही स्वतंत्रता विरोधी पोस्टर भी चिपकाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्राथमिक विद्यालय मननियांतरी में नक्सलियों ने काला झंडा फहराया और पोस्टर चिपकाया। इसके अलावा आंगनबाड़ी केंद्र मननियातरी में भी पोस्टर चिपकाया गया। जिसमें स्वतंत्रता दिवस को एक धोखा बताया गया। इसके अलावा टीकोडीह तथा पहाड़पुर विद्यालय में भी नक्सलियों द्वारा काला झंडा फहराया गया। हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए झंडा और पोस्टर को उखाड़ लिया। थानाध्यक्ष मनोज कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।