कम लागत में मुनाफा ज्यादा करना लक्ष्य : डीएम
नावार्ड की ओर से नगर के एक होटल में कृषि उत्पादक समूह से जुड़े बीज-खाद व कीटनाशक दवा क्रेता-विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। उद्घाटन समाहर्ता मनोज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
नवादा। नावार्ड की ओर से नगर के एक होटल में कृषि उत्पादक समूह से जुड़े बीज-खाद व कीटनाशक दवा क्रेता-विक्रेताओं की बैठक आयोजित की गई। उद्घाटन समाहर्ता मनोज कुमार ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया।
अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि जिला सतत सुखाड़ की चपेट में आता रहा है। किसानों की बेहतरी कैसे हो इसके लिए सभी को मिलकर प्रयास करने की आवश्यकता है। कम पानी में खेती की तकनीक किसानों के खेतों तक पहुंचाए जाने की आवश्यकता है। इसके लिए नावार्ड को विशेष तकनीक विकसित किया जाना चाहिए। कृषि व किसान देश की रीढ हैं। इसके बगैर देश की उन्नति संभव नहीं है। वैसे बिहार सरकार किसानों की बेहतरी के लिए काम कर रही है। ट्रैक्टर पर अनुदान राशि चालू किए जाने के साथ सब्सिडी में भी वृद्धि की गई है। बीज पर दिए जाने वाले अनुदान में भी 50 प्रतिशत वृद्धि की गई है।
सहायक विकास प्रबंधक एस बंधोपाध्याय ने अपने संबोधन में कहा कि भारत सरकार ने पूरे देश में वर्ष 2015 में 2000 कृषक उत्पादक समूह गठन की जिम्मेदार दी थी। अेकले नवादा में 12 उत्पादक समूहों का गठन किया गया है। समूह द्वारा दलहन,तेलहन,धान के साथ व्यापक पैमाने पर सब्जी की खेती की जा रही है। अब उन्हें कंपनियों द्वारा सीधे खाद-बीज उपलब्ध कराए जाने की योजना पर कार्य आरंभ किया गया है।
मौेके पर अग्रणी जिला बैंक प्रबंधक आर.आर.झा, नावार्ड के जिला विकास प्रबंधक व उत्पादक समूह से जुड़े किसानों के साथ जिले के खाद-बीज व कीटनाशक विक्रेताओं ने भी अपने-अपने विचारों को अधिकारियों के सामने रखा तथा तकनीकी समस्याओं को दूर कराने का आग्रह किया।