Move to Jagran APP

नरहट के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर गिरी गाज

जिले के नरहट प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश शर्मा को निलंबित करने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है।

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Aug 2017 03:04 AM (IST)Updated: Sun, 20 Aug 2017 03:04 AM (IST)
नरहट के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर गिरी गाज
नरहट के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी पर गिरी गाज

नवादा। जिले के नरहट प्रखंड के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी जयप्रकाश शर्मा को निलंबित करने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पाए जाने पर प्रमंडलीय आयुक्त जितेंद्र श्रीवास्तव के निर्देश पर यह कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने डीएम को सभी आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। डीएम कौशल कुमार ने बताया कि प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर शनिवार को आपूर्ति व्यवस्था की जांच को रजौली अनुमंडल क्षेत्र के पांच प्रखंडों में अधिकारियों की टीम भेजी गई। जिले के वरीय अधिकारियों ने नरहट, रोह, मेसकौर, सिरदला व रजौली में जाकर जांच की। जिसमें सबसे ज्यादा गड़बड़ी नरहट प्रखंड में पाई गई। प्रखंड के पांच डीलरों के क्षेत्र में लाभुकों से जानकारी ली गई तो पता चला कि खाद्यान्न का वितरण नहीं किया गया है। इससे स्पष्ट होता है कि खाद्यान्न वितरण में काफी लापरवाही बरती गई है और इस संबंध में एमओ के स्तर पर कोई कार्रवाई नहीं की गई। लिहाजा नरहट के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी को निलंबित करने की कार्रवाई शुरु कर दी गई है। उन्होंने बताया कि जांच के दौरान अन्य चार प्रखंडों में भी कुछ खामियां पाई गई हैं। इस संबंध में भी आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने कहा कि खाद्यान्न वितरण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता में है और इसमें किसी प्रकार की गड़बड़ी, लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों पर भी जवाबदेही तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी। बहरहाल, प्रमंडलीय आयुक्त के निर्देश पर कराई गई जांच को लेकर लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। मिली जानकारी के अनुसार मेसकौर के प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी नरहट के अतिरिक्त प्रभार में हैं।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.