ट्रैफिक जवान से बदसलूकी
नो इंट्री में जबरन घुसने से मना करने पर बाइक सवार युवकों ने गुरुवार को ट्रैफिक जवान दीपक पासवान व संतोष ¨सह से बदसलूकी की।
By Edited By: Published: Fri, 21 Oct 2016 02:50 AM (IST)Updated: Fri, 21 Oct 2016 02:50 AM (IST)
नवादा। नो इंट्री में जबरन घुसने से मना करने पर बाइक सवार युवकों ने गुरुवार को ट्रैफिक जवान दीपक पासवान व संतोष ¨सह से बदसलूकी की। यहां तक कि ट्रैफिक जवानों को खदेड़कर मारने का भी प्रयास किया गया। पुरानी कचहरी रोड विजय बाजार मोड़ पर ड्यूटी में तैनात जवानों ने बताया कि बाइक सवार जबरन नो इंट्री में प्रवेश कर रहा था। मना करने पर उन लोगों ने गालियां देनी शुरु कर दी। इसी बीच पीछे से एक और बाइक सवार आया और वह भी जबरन घुसने लगा। मना करने पर बाइक सवार मारपीट पर उतारु हो गए। किसी तरह जान बचाकर भागना पड़ा। इस बाबत वरीय अधिकारियों को सूचित किया गया है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें