संरपच संघ की बैठक
इंटर विद्यालय नारदीगंज में रविवार को सरपंच संघ की बैठक आयोजित हुई।
By JagranEdited By: Published: Mon, 21 Aug 2017 03:07 AM (IST)Updated: Mon, 21 Aug 2017 03:07 AM (IST)
नवादा। इंटर विद्यालय नारदीगंज में रविवार को सरपंच संघ की बैठक आयोजित हुई। अध्यक्षता सरपंच संघ के अध्यक्ष ने की। इस दौरान कोषाध्यक्ष प्रवेश रविदास ने कहा कि अपनी मांगों को लेकर आठ सितम्बर को डीएम के समक्ष होने वाले धरना को सफल बनाने में अपनी एकजुटता का परिचय दें। साथ ही ग्राम कचहरी को सशक्त बनाएं। कचहरी में आए मामले का सही तरीके से निष्पादन करें। सरपंच भगवान का रूप होता है। अपनी गरिमा का ख्याल रखते हुए एकतरफा फैसला नहीं दें। अन्यथा जनता का विश्वास आपसे उठ जाएगा। मामले के निष्पादन में जरूरत पड़ने पर सीओ व थानाध्यक्ष से भी सहयोग लें। मौके पर सरपंच सलमा खातून, शीला देवी, देवनंदन पासवान, मिनता देवी, ¨रकी देवी, नरेश दास आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें