रैली की तैयारी को राजद की बैठक आयोजित
राजद पार्टी कर्यालय में रविवार को पटना में आयोजित होने वाले रैली की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई।
नवादा। राजद पार्टी कर्यालय में रविवार को पटना में आयोजित होने वाले रैली की तैयारी को लेकर कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। अध्यक्षता पार्टी के सदर प्रखंड अध्यक्ष संजय यादव ने की। इस दौरान 27 अगस्त को पटना में आयोजित होने वाले देश बचाओ, भाजपा भगाओ रैली को सफल बनाने पर चर्चा की गई। साथ ही नवादा के सभी पंचायत व गांव में जनसंपर्क अभियान चलाने का निर्णय लिया गया। इस दौरान सदर प्रखंड अध्यक्ष श्रीयादव ने कहा कि नवादा प्रखंड से एक सौ गाड़ी के काफिले के साथ कार्यकर्ता पटना रैली में भाग लेंगे। राजद के जिलाध्यक्ष महेंद्र यादव ने कहा कि यह रैली नीतीश कुमार के महागठबंधन को तोड़ने एवं जनादेश का अपमान का प्रतीक होगा। इस दौरान उन्होंने राजद कार्यकर्ताओं को अधिक से अधिक संख्या में रैली में भाग लेने की अपील की। मौके पर बाल्मिकी यादव, रविन्द्र यादव, यमुना यादव, जितेंद्र यादव, तरूण राजवंशी, रामाशीष यादव, राजेंद्र यादव, माधो ¨सह, लालकेश्वर यादव, विष्णुदेव यादव, शाजिद खां, विरेंद्र यादव, अजय यादव, उपेंद्र यादव, अनिल यादव, विवेक यादव, सुशील यादव, विनोद यादव, कपिल प्रसाद, विश्वनाथ यादव समेत कई सदस्य उपस्थित थे।