Move to Jagran APP

सरकार के सात निश्चयों को सफल बनाएं

सदर प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को जिला जदयू कार्यालय में हुई।

By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 03:05 AM (IST)
सरकार के सात निश्चयों को सफल बनाएं
सरकार के सात निश्चयों को सफल बनाएं

नवादा। सदर प्रखंड जदयू कार्यकर्ताओं की बैठक शुक्रवार को जिला जदयू कार्यालय में हुई। अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष कुलदीप यादव ने की। अपने संबोधन में अध्यक्ष ने कहा कि प्रखंड के सभी 18 पंचायतों में 25-25 क्रियाशील सदस्य बनाना है। बिहार देश का पहला राज्य है जहां आम नागरिकों के हित के लिए लोक शिकायत अधिकार अधिनियम के तहत कानून लागू किया गया। जिसके बारे में पूरे प्रखंडवासियों के बीच प्रचार- प्रसार व्यापक तरीके से करने का आहवान किया। साथ ही संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया गया। इसके अलावे राज्य सरकार द्वारा चलाए जा रहे सात निश्चय योजना को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं सहयोग करने की अपील की गई। मौेके पर विजय कुमार, गोरेलाल, शंभू शरण कुशवाहा, आदित्य कुमार, जितेन्द्र दास, नीतिश कुमार, विनोद यादव, दिनेश पंडित, अनिल कुमार, कृष्णा शर्मा, प्रमोद कुमार समेत सभी पंचायत अध्यक्ष मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.