भाजपा कार्यसमिति की बैठक
बुधवार को प्रखंड भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक रजौली ठाकुरवाड़ी में आयोजित हुई।
By JagranEdited By: Published: Thu, 23 Mar 2017 03:03 AM (IST)Updated: Thu, 23 Mar 2017 03:03 AM (IST)
नवादा। बुधवार को प्रखंड भारतीय जनता पार्टी कार्यसमिति की बैठक रजौली ठाकुरवाड़ी में आयोजित हुई। अध्यक्षता रजौली मंडल अध्यक्ष रंजीत कुमार ¨सह ने की। बैठक में 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस मनाने पर चर्चा की गई। 6 से 14 अप्रैल तक मंडल के सभी पंचायत अध्यक्ष एवं सभी बूथ अध्यक्ष के द्वारा हर घर पर पार्टी का झंडा लगाने और इसके लिए उनसे पांच रुपये का शुल्क लेने की जानकारी दी गई। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पंचायत प्रभारी की नियुक्ति की गई। इस मौके पर विधान सभा प्रभारी रंजय कुमार, अरविन्द कुमार, सुबोध ¨सह, रंजन कुमार बब्लु, कविन्द्र कुमार उर्फ बुल्लू दा, अनिल राजवंशी, ऋषि राजवंशी आदि दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें