सिनेमा हॉल के संचालक ने डीएम से लगाई गुहार
नगर के विजय सिनेमा हॉल के संचालक प्रकाश भट्ट ने गुरुवार को डीएम को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।
नवादा। नगर के विजय सिनेमा हॉल के संचालक प्रकाश भट्ट ने गुरुवार को डीएम को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। साथ लोक निवारण पदाधिकारी पर कार्रवाई नहीं करने का आरोप लगाया है। उन्होंने दिए गए आवेदन में कहा है कि मेरे सिनेमा हॉल के नवीनीकरण करने के लिए दिल्ली सर्वोच्च न्यायलय से आदेश दिया गया है। लेकिन जिला प्रशासन द्वारा अवमानना किया जा रहा है। मेरे दो भाई की संपत्ति लूट में हत्या भी हो चुकी है। जिसकी विशेष जांच कर उस मामला को आज तक उच्च न्यायलय नहीं भेजा गया। उन्होंने कहा कि हमारे संपत्ति में बिना किसी न्यायलय से टाईटिल प्राप्ति के हमारे पैतृक संपति का साझेदार जिला प्रशासन संतोष कुमार को बनाने पर तुला हुआ है। मेरे परिवार के साथ मारपीट, संपत्ति कब्जाने के लिए अवरोध किए जाने के बाद सदर एसडीओ द्वारा कोई कारवाई नहीं की गई। हमारे परिवार की जानमाल की सुरक्षा एवं संपत्ति लूट की सुरक्षा के लिए एसडीओ व पुलिस प्रशासन द्वारा कोई सहयोग नहीं किया जा रहा है। साथ ही 6 जून 2014 को आत्मदाह करने एवं 18 मार्च 2017 को आमरण अनशन करने के समय जिला प्रशासन द्वारा दिए गए आश्वसन का अनुपालन नहीं करने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही डीएम से न्याय की गुहार लगाई है। इस संबंध में उन्होंने आयुक्त गया, महानिदेशक नागरिक सुरक्षा पटना, महानिदेशक विधि व्यवस्था पटना, गृह सचिव बिहार सरकार, मुख्य सचिव बिहार सरकार, सीबीआई, राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग नई दिल्ली व प्रधानमंत्री को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है।