जनता दरबार में भूमि विवाद के आठ मामलों का निपटारा
पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को थाना परिसर में बीडीओ सह सीओ मो. नौशद आलम सिद्दीकी और थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद से सम्बंधित आठ मामले का तत्काल निष्पादन किया।
By JagranEdited By: Published: Sun, 20 Aug 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sun, 20 Aug 2017 03:05 AM (IST)
नवादा। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार शनिवार को थाना परिसर में बीडीओ सह सीओ मो. नौशद आलम सिद्दीकी और थानाध्यक्ष संजीव मौआर ने जनता दरबार लगाकर भूमि विवाद से सम्बंधित आठ मामले का तत्काल निष्पादन किया। अंचल अधिकारी ने बताया कि अधिकांश मामले थाना क्षेत्र के फतेहपुर, सुपौल और माखर गांव से जुड़े थे। उन्होंने बताया कि डीएम के निर्देश पर प्रत्येक शनिवार को थाना परिसर में शिविर का आयोजन कर भूमि विवाद से संबंधित मामले का निपटारा किया जाता है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें