मारपीट में महिला समेत चार घायल
थाना क्षेत्र के अमांवा गांव में रविवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई।
नवादा। थाना क्षेत्र के अमांवा गांव में रविवार की सुबह दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। बताया जाता है कि जमीनी विवाद के कारण दोनों ओर से जमकर लाठियां चली। जिसमें दोनों पक्षों के दो-दो लोग घायल हो गए। घायलों में महिला भी शामिल है। गंभीर रूप से घायल हुए उपेंद्र ¨सह का पुत्र विकास कुमार व ब्रह्मदेव ¨सह का पुत्र कृष्ण नंदन ¨सह को ग्रामीणों व परिजनों ने अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर दिलीप कुमार के द्वारा प्राथमिक उपचार किया गया। घायलों ने सिद्धेश्वर ¨सह के तीन पुत्रों मनोज ¨सह व प्रह्लाद ¨सह व नागो ¨सह के साथ ही ध्रुव ¨सह, राजेश ¨सह एवं विकास ¨सह को नामजद अभियुक्त बनाया है। वहीं दूसरे पक्ष के प्रह्लाद ¨सह की पत्नी मालती देवी और शिद्धेवर ¨सह के पुत्र नागेन्द्र ¨सह घायल हुए हैं। घायल नागेन्द्र के भाई मनोज ¨सह ने थाने को आवेदन देकर कारवाई करने की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष अवधेश कुमार ने कहा कि दोनों पक्षों के द्वारा आवेदन दिया गया है। प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू किया गया है।