आकर्षक झांकी ने लोगों का मन मोहा
नगर के आरपीएस कॉन्वेंट विद्यालय के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर शहर में आकर्षक झांकी निकाली।
By JagranEdited By: Published: Fri, 18 Aug 2017 03:06 AM (IST)Updated: Fri, 18 Aug 2017 03:06 AM (IST)
नवादा। नगर के आरपीएस कॉन्वेंट विद्यालय के बच्चों ने स्वतंत्रता दिवस पर शहर में आकर्षक झांकी निकाली। बच्चों ने रथ पर सवार होकर शहर के विजय बाजार, थाना रोड समेत मुख्य मार्गों का भ्रमण किया। बच्चों ने भारत माता की जीवंत झांकी प्रस्तुत की। इसके अलावा शहीद भगत ¨सह, राजगुरु व सुखदेव की झांकी प्रस्तुत कर शहर के लोगों का मन मोह लिया। बच्चों की प्रस्तुति पर शहर के लोगों ने काफी सराहा। शहर भ्रमण के बाद स्कूली बच्चे विद्यालय पहुंचे। जहां विद्यालय निदेशक रंजय कुमार की देखरेख में झंडोतोलन किया गया। मौके पर विद्यालय प्राचार्य गिरिजानंदन ¨सह समेत सभी शिक्षक व छात्रा-छात्रा उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें