Move to Jagran APP

हिसुआ की बेटी जापान के लिए भरी उड़ान

नवादा। हिसुआ की बेटी रीतिका राज जापान में अपने जलवा विखेरने को तैयार है। वह जापान की र

By Edited By: Published: Thu, 05 May 2016 08:20 PM (IST)Updated: Thu, 05 May 2016 08:20 PM (IST)
हिसुआ की बेटी जापान के लिए भरी उड़ान

नवादा। हिसुआ की बेटी रीतिका राज जापान में अपने जलवा विखेरने को तैयार है। वह जापान की राजधानी टोक्यो में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में अपने माडल को पेश करेगी। रीतिका ने पर्यावरण संरक्षण को लेकर धुआं रहित चुल्हा मॉडल पर काम किया था। इस मॉडल के कारण ही इसका चयन टोक्यो में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी के लिए हुआ। उसके इस मॉडल निर्माण में विज्ञान शिक्षक व्रजनंदन शर्मा ने अहम भूमिका का निर्वहन किया। शुक्रवार की सुबह वह पटना जाएगी जहां से वह सरकारी खर्चे पर जापान के लिए उड़ान भरेगी। बता दें कि रीतिका राज साधारण परिवार से आती है। उसके पिता उदय शंकर प्रसाद लाइट एवं टेन्ट का काम करते हैं। इस अवसर पर हिसुआ विधायक अनिल ¨सह विद्यालय जाकर अपने हिसुआ की बेटी को आशीर्वाद दिया। उन्होंने इस बेटी को जन्म देने वाले माता- पिता के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने सभी छात्राओं को रीतिका की तरह अपने जिला, राज्य और देश का नाम रौशन करने को कहा। उनके साथ आए मो. कामरान ने प्रगति फाउन्डेशन की ओर से रीतिका को प्रोत्साहन राशि के रूप में दस हजार और विद्यालय परिवार की ओर से पांच हजार रूपया दिया गया। विधायक ने उसके सम्मान के लिए विद्यालय में अपने कोष से दो कमरों के निर्माण का आश्वासन दिया। मौके पर हिसुआ इण्टर विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य विन्देश्वरी शरण ¨सह, अर¨वद ¨सह, राजेश कुमार, आशा कुमारी, मीरा कुमारी सहित सभी विद्यालय परिवार ने उन्हें तिलक लगा आशीर्वाद दिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.