राज्य सरकार हर मोर्चे पर विफल : कुशवाहा
पूर्व मंत्री भगवान ¨सह कुशवाहा ने कहा है कि राज्य सरकार सभी मोर्चे पर विफल है।
नवादा। पूर्व मंत्री भगवान ¨सह कुशवाहा ने कहा है कि राज्य सरकार सभी मोर्चे पर विफल है। दो साल से नीतिश व लालू एक साथ होकर सात निश्चय योजना की बात कर रहे हैं। इससे सिर्फ जनता को ठगने का काम किया जा रहा है। निश्चय योजना के तहत कोई भी विकास कार्य जमीन पर नजर नहीं आता है। वे मंगलवार को परिसदन में पत्रकारों को संबोधित कर रहे थे। श्रीकुशवाहा रालोसपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात करने नवादा पहुंचे थे। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, शिक्षा समेत अन्य क्षेत्र की स्थिति बद्तर हो चुकी है। शिक्षा के क्षेत्र में बिहार की स्थिति काफी दयनीय है। शिक्षा माफिया द्वारा बिहार में मैट्रिक व इंटर रिजल्ट में घोटाला किया जा रहा है। विद्यालय में पढ़ने वाले छात्र-छात्राओं की छात्रवृति राशि बंद कर दी गई। उन्होंने कहा कि बिहार के कुशवाहा, मुसलमान, अतिपिछड़ा व दलित समुदाय के लोगों को उपेक्षित किया जा रहा है। इस समाज के लोगों को सरकार के किसी भी योजना का लाभ नहीं मिला है। विकास का काम सिर्फ कागजों पर हो रहा है। मुख्यमंत्री सभी जगह घूमकर विकास का झूठा ¨ढढोरा पीट रहे हैं। लेकिन बिहार की जनता भी इस बात को समझ चुकी है और परिर्वतन का मन बना लिया है। आगामी चुनाव में बिहार की जनता सबक सिखाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि वे 5 जूलाई को पटना में आयोजित होने वाले मिलन समारोह में रालोसपा में शामिल होने वाले हैं। इस कार्यक्रम में नवादा से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता भाग लेगें। उन्होंने कहा कि बिहार में वर्ष 2020 में एनडीए की सरकार बनेगी। इसके लिए सभी कार्यकर्ता अपनी पूरी ताकत झोंक देंगे। मौके पर रालोसपा जिलाध्यक्ष उमाशंकर कुशवाहा, र¨वद्र यादव, डॉ. सुधीर कुमार, गौरीशंकर, मुसाफिर कुशवाहा, रमेश चौरसिया, सौरभ सुमन, शैलेंद्र कुमार आदि उपस्थित थे।