आग लगने से 50 हजार की संपत्ति राख
प्रखंड के बड़ैल पंचायत के जसौली गांव में खाना बनाने के दौरान आग लग जाने से जागो राम की मिट्टी व फूस का मकान जल कर राख हो गया।
By JagranEdited By: Published: Tue, 21 Mar 2017 03:05 AM (IST)Updated: Tue, 21 Mar 2017 03:05 AM (IST)
नवादा। प्रखंड के बड़ैल पंचायत के जसौली गांव में खाना बनाने के दौरान आग लग जाने से जागो राम की मिट्टी व फूस का मकान जल कर राख हो गया। पीड़ित जागो राम ने बताया कि खाना बनाने दौरान चुल्हे से उठी ¨चगारी से आग लगी। धू-धू कर सारा मकान जलकर राख हो गया। इस अग्नि कांड में शांति देवी पूरी तरह झुलस गई है। उन्होंने बताया कि मकान में रखे कपड़े, अनाज और 5 हजार रुपये जल गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें