फोटो-अंग्निकांड में एक लाख मूल्य की संपत्ति राख
थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव में गुरुवार की सुबह एक घर आग लगने से करीब एक लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जल गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 17 Jun 2017 03:03 AM (IST)Updated: Sat, 17 Jun 2017 03:03 AM (IST)
नवादा। थाना क्षेत्र के पिरौटा गांव में गुरुवार की सुबह एक घर आग लगने से करीब एक लाख रुपये मूल्य की संपत्ति जल गई। घटना में कपड़ा, अनाज व अन्य समान जलकर राख हुआ। गृहस्वामी शिवशंकर ¨सह ने बताया कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि देखते ही देखते खपरैल और फूस का बना मकान जलकर स्वाहा हो गया। घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है। गांव के लोगों ने आग बुझाने का काम किया। इस दौरान घर के सटे गोशाल भी जलकर राख हो गया। गोशाला में रही एक गाय झुलस गई।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें