ससुरालवालों पर प्रताड़ित करने का आरोप
गया जिला निवासी चितरंजन शर्मा की पुत्री पांडेय प्रीति कुमारी ने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है।
By JagranEdited By: Published: Sun, 26 Mar 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sun, 26 Mar 2017 03:05 AM (IST)
नवादा। गया जिला निवासी चितरंजन शर्मा की पुत्री पांडेय प्रीति कुमारी ने अपने ससुराल वालों पर प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस बाबत बुंदेलखंड थाना में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने बताया कि बीमारी से उसके पति बबलू पांडेय की मौत 18 मार्च को हो गई। लेकिन सास, देवर आदि ने उसे अपने पति के पार्थिव शरीर का भी दर्शन नहीं करने दिया। महिला ने बताया कि प्रताड़ना से आजिज आकर वह अपने मायके चली गई थी। ससुराल पार नवादा देवी स्थान मंदिर के समीप है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें