सिसवां में श्रीविधि से धान की रोपनी
सदर प्रखंड के सिसवां गांव में सोमवार को श्रीविधि से धान की रोपनी की गई।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jul 2017 03:04 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jul 2017 03:04 AM (IST)
नवादा। सदर प्रखंड के सिसवां गांव में सोमवार को श्रीविधि से धान की रोपनी की गई। जिला कृषि पदाधिकारी सुनील कुमार की मौजूदगी में रोपणहारों ने श्रीविधि से धान की रोपनी की। डीएओ ने बताया कि किसान अश्विनी कुमार की एक एकड़ खेत में धान की रोपनी की गई। उन्होंने कहा कि श्रीविधि से धान की रोपनी करने से काफी फायदा होता है। इससे फसल उत्पादन की क्षमता बढ़ती है। उन्होंने किसानों को आधुनिक पद्धति से खेती करने पर जोर दिया। मौके पर प्रखंड कृषि पदाधिकारी सुमंत कुमार, किसान सलाहकार वीरेंद्र चौधरी सहित गांव के कई किसान उपस्थित थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें