छोटे विवादों को ग्राम कचहरी में ही निपटाएं
नवादा। अनुमंडल पदाधिकारी शम्भु शरण पाण्डेय ने शनिवार को देवी स्थान स्थित रजौली पूर्वी पंचायत
नवादा। अनुमंडल पदाधिकारी शम्भु शरण पाण्डेय ने शनिवार को देवी स्थान स्थित रजौली पूर्वी पंचायत के सरपंच कार्यालय का उद्घाटन दीप प्रज्ज्वलित कर किया। उन्होंने इस मौके पर आये हुए सरपंचों को कहा कि आपलोगों को अपने दायित्व की जानकारी होना अनिवार्य है। आपलोग अपने पंचायत के छोटे एवं घरेलू विवादों को ग्राम कचहरी में ही निपटाने का काम करें। जिसमें आपकी मदद स्थानीय प्रशासन करेगी। साथ उन्होंने कहा कि अपने पद का दुरुपयोग न करें और निष्पक्ष हो कर न्याय दिलाएं। जिससे पंचायत की जनता को ग्राम कचहरी पर भरोसा बने। और वे बगैर किसी हिचकिचाहट के समस्या को लेकर ग्राम कचहरी में आ सकें। अंचलाधिकारी अशोक कुमार ने भी कहा कि पंचायत की कोई भी छोटी-मोटी भूमि समस्या को ग्राम कचहरी में ही निपटाया जाए। इसको लेकर जो भी मदद होगा वह उपलब्ध कराया जाएगा। मौके पर प्रदेश उपाध्यक्ष शशि कुमार, सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष रमेश कुमार, जिला संरक्षक विजय तिवारी, सरपंच धनंजय कुमार, मृत्युंजय कुमार ¨सह, सुचिता देवा, मुखिया उषा देवी, सुरेश साव,रेणु ¨सह, मुकेश कुमार, न्याय मित्र प्रतिमा भट्ट, न्याय मित्र अजय कुमार व रजौली प्रखंड के जन प्रतिनिधि उपस्थिति थे।