समाजसेवी सियाशरण के निधन पर शोक
प्रखंड के मनमा ग्राम निवासी समाजसेवी सियाशरण ¨सह की मौत लंबी बीमारी के बाद हो गई।
By JagranEdited By: Published: Sat, 25 Mar 2017 03:05 AM (IST)Updated: Sat, 25 Mar 2017 03:05 AM (IST)
नवादा। प्रखंड के मनमा ग्राम निवासी समाजसेवी सियाशरण ¨सह की मौत लंबी बीमारी के बाद हो गई। उन्हें शुक्रवार को इलाज के लिए दिल्ली ले जाया जा रहा था। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वे कैंसर से पीड़ित थे। निधन पर ग्रामीणों के साथ ही प्रखंड क्षेत्र के बुद्धिजीवियों ने गहरा दुख प्रकट किया है। शिक्षक रामचंद्र ¨सह, वार्ड सदस्य पप्पू पांडेय, भोला ¨सह ,धर्मेंद्र कुमार समेत दर्जनों ग्रामीणों ने कहा श्री¨सह का निधन समाज के लिए बड़ी क्षति है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें