मंत्री के निधन पर शोकसभा
भारत के पर्यावरण,वन एवं जलवायु मंत्री अनिल माधव दवे की असामयिक मौत पर कौआकोल के भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 May 2017 03:04 AM (IST)Updated: Sat, 20 May 2017 03:04 AM (IST)
नवादा। भारत के पर्यावरण,वन एवं जलवायु मंत्री अनिल माधव दवे की असामयिक मौत पर कौआकोल के भाजपा नेताओं ने शोक व्यक्त किया है। शुक्रवार को प्रखंड के गोला बड़राजी स्थित होली पब्लिक स्कूल में एक शोक सभा का आयोजन कर पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा उन्हें श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक डॉ.एस.आलम ने कहा कि दवे ईमानदार, मृदुभाषी व सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके निधन से देश को बहुत बड़ा नुकसान पहुंचा है। उनकी क्षति देश के लिए अपूर्णिय है। मौके पर अशोक ¨सह, प्रवीण कुमार, आनंदी प्रसाद, देवेन्द्र ¨सह आदि ने भी उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए अपने विचार व्यक्त किए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें