वृद्ध का शव बरामद, हत्या की आशंका
मुफस्सिल थाना की पुलिस ने सोमवार को पटना जिला के बाढ़ जाकर एक वृद्ध का शव बरामद किया है।
नवादा। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने सोमवार को पटना जिला के बाढ़ जाकर एक वृद्ध का शव बरामद किया है। मृतक सीताराम ¨सह ओढ़नपुर गांव निवासी बताए गए हैं। मृतक के भतीजा कंचन की शिकायत पर पुलिस ने शव को बरामद करने के बाद पोस्टमार्टम कराया। बताया जाता है कि सीताराम ¨सह गांव में ही शैलेंद्र ¨सह नामक ग्रामीण के घर पर रहा करते थे। रविवार को उनकी मौत हो गई। इसके बाद शैलेंद्र सोमवार को ग्रामीणों के साथ वृद्ध का शव लेकर दाह संस्कार के लिए बाढ़ स्थित गंगा घाट चले गए। इसी बीच मृतक के भतीजा कंचन मुफस्सिल थाना में हत्या की आशंका जताते हुए शिकायत दर्ज कराई। मुफस्सिल थाना की पुलिस ने तत्काल बाढ़ थाना की पुलिस से संपर्क साधा। इसके बाद बाढ़ थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। फिर शव को नवादा लाया गया और सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। मुफस्सिल थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है।