जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़
दूसरी सोमवारी के अवसर पर प्रखंड के सभी गांव स्थित शिव मंदिरों को आर्कषक ढ़ंग से सजाया गया था।
By JagranEdited By: Published: Tue, 18 Jul 2017 03:04 AM (IST)Updated: Tue, 18 Jul 2017 03:04 AM (IST)
नवादा। दूसरी सोमवारी के अवसर पर प्रखंड के सभी गांव स्थित शिव मंदिरों को आर्कषक ढ़ंग से सजाया गया था। साफ-सफाई कर रोशनी की मुकम्मल व्यवस्था की गई थी। अहले सुबह से ही मंदिर परिसर में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। प्रखंड के बरेब, बकसंडा, अकबरपुर, कन्नौज, फतेहपुर, नुनाय, आदि शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा-अर्चना कर भगवान शिव का जलाभिषेक किया। रात्रि में कहीं-कहीं भजन-कीर्तन का भी आयोजन किया गया है। मंदिर परिसर बोल बम के नारों से गूंज रहा था।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें