30 किलो गांजा के साथ दो अंतर्राज्यीय तस्कर गिरफ्तार
नवादा। सोमवार की शाम समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग के द्वारा वाहनों की सघन जांच के दौर
नवादा। सोमवार की शाम समेकित जांच चौकी पर उत्पाद विभाग के द्वारा वाहनों की सघन जांच के दौरान पुलिस ने 30 किलो गांजा बरामद किया है। जांच के क्रम में झारखंड के रांची से आ रही पावापुरी बस से 30 किलो गांजा के साथ दो अन्तर्राज्यीय तस्कर को गिरफ्तार किया गया है।
उत्पाद विभाग के अवर निरीक्षक तरूण कुमार सिन्हा ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर गांजा को पावापुरी बस से रांची से पटना ले जा रहा था। इसी दौरान समेकित जांच चौकी पर जांच के दौरान दो-दो किलो के 15 पैकेट में रहा गांजा के साथ दोनों तस्कर को दबोचा गया। गिरफ्तार दोनों तस्कर सूबे के भोजपुर जिले के मंझौली थाना के बिहिया गांव के उपेन्द्र कुमार चौबे व प्रमोद कुमार ¨सह बताया गया है। पूछताछ में इन दोनों ने स्वीकारा की दस दिन पूर्व ही गांजा की एक बड़ी खेप रांची से रेल मार्ग के द्वारा दिल्ली पहुंचाया था। दूसरी इस खेप को पटना के रास्ते दिल्ली उतर कर यूपी के नोएडा सेक्टर 12/22में स्थित निवासी नीतीन कुमार को पहुंचाना था। दोनों तस्करों ने वर्षो से गांजा व कई आपत्ति जनक नशीली पदार्थ का तस्करी करने की बात स्वीकार की है। उत्पाद विभाग की टीम ने दोनों तस्करों से पूछताछ कर रही है। कई अहम सुराग मिलने की संभावना है।
बता दें कि एनएच 31 पर शराब के साथ अन्य नशीली पदार्थों की तस्करी धड़ल्ले से हो रही है। रोज वाहनों की तलाशी में शराब की जब्ती हो रही थी। अब गांजा की बरामदगी के बाद उत्पाद अधिकारियों के होश उड़ गए है।