मुआवजा के लिए लगा कैम्प
तिलैया-राजगीर रेल खण्ड में अधिग्रहण किए गए भूमि का मुआवजा के लिए गुरुवार को अंचल कार्यालय में कैम्प लगाया गया।
नवादा। तिलैया-राजगीर रेल खण्ड में अधिग्रहण किए गए भूमि का मुआवजा के लिए गुरुवार को अंचल कार्यालय में कैम्प लगाया गया। मुआवजा पाने के लिए भूस्वामियों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोग अपनी बारी का इंतजार करते देखे गए। इस शिविर में ओड़ो ग्राम के लाभुकों को मुआवजा उपलब्ध करा गया। शिविर में भू अर्जन पदाधिकारी हरेन्द्र राम ने किसानों से भूमि मुआवजा के लिए बैंक पासबुक, रसीद, शपथ पत्र, भू अर्जन कार्यालय द्वारा भेजे गए नोटिस की छायाप्रति जमा लिया। उन्होंने बताया कि ओडो़ गांव के 149 लाभुकों को मुआवजे की राशि उपलब्ध करायी जाएगी। इन सभी लाभुकों को खाते पर आटीजीएस के द्वारा राशि भेज दी जाएगी। साथ ही उन्होंने कहा वैसे किसान जिनका कागजात अधूरा है, वे 21 अक्टूबर को अंचल कार्यालय में शिविर में अपना पूर्ण कागजात जमा करा सकते हैं। सीओ अजय कुमार ने बताया इस दौरान ओड़ो गांव के 37 किसानों को मुआवजे के लिए कागजात जमा लिए गए। मौके पर कानूगो रामविलाश ¨सह, प्रधान लिपिक महबूव अहमद के अलावा लाभुक पिन्टु कुमार, अंजनी कुमार मिश्र, कृष्णवल्लभ पाण्डेय, उपेन्द्र पाण्डेय, अखिलेश्वर मिश्र , क्षितीशचन्द्र मिश्र, ब्रजेन्द्र मिश्र, नवल किशोर मिश्र,दिलिप कुमार ¨सह, कैलास पासवान, कपिल पासवान, अजनशीया देवी समेत अन्ये मौजूद थे।